बलिया में सड़क हादसा : बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, बेटा रेफर

बलिया में सड़क हादसा : बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मौत, बेटा रेफर

Ballia News : नगरा-बेल्थरा मार्ग पर स्थित नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसिया चट्टी के पास बिसरूफ मोड के समीप शनिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिंद्रनाथ यादव (55) की मौत हो गयी, जबकि 22 वर्षीय पुत्र विशाल घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। 

लहसनी (चकिया) गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिन्द्र नाथ यादव अपने पुत्र विशाल के साथ निमंत्रण से लौट रहे थे। परसिया चट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने  उनकी बाइक की सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हरिंद्र नाथ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक