मिलनसार ही नहीं, होनहार भी था रितेश ; शव देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

मिलनसार ही नहीं, होनहार भी था रितेश ; शव देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हांसनगर गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में गए युवक का शव तीसरे दिन सुबह गंगा के बिहार घाट के पास मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। गांव के होनहार व मिलनसार युवक का शव देख हर दिल सिसकने लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, युवक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

हल्दी गांव निवासी सुरेश सिंह का लड़का रितेश उर्फ आकाश सिंह (22) बुधवार की सुबह गांव से एक मुंडन संस्कार में लड़को के साथ हंसनगर गंगा घाट पर गया था। शाम तक घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गये। आकाश को ढूढते हुए गंगा घाट पहुंचे, जहां परिजनों को आकाश के कपड़े मिले।  परिजनों को शक हुआ कि कही रितेश गहरे पानी में तो नही चला गया, क्योंकि उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। वहीं, मछुआरे व अन्य तैराकी करने वाले लोग गंगा में युवक को ढूढते लगे, लेकिन युवक का कही पता नहीं चला। तीसरे दिन यानी शुक्रवार की सुबह पता चला कि गंगा के बिहार घाट पर किनारे एक युवक का शव पड़ा है, जिसकी पहचान परिजनों ने आकाश के रूप में की।

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

एके भारद्वाज

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी