राष्ट्र नायक चंद्रशेखर हॉफ मैराथन 19 अप्रैल को... किसी भी जानकारी के लिए करें कॉल

राष्ट्र नायक चंद्रशेखर हॉफ मैराथन 19 अप्रैल को... किसी भी जानकारी के लिए करें कॉल

बलिया : राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति बलिया के तत्वाधान में 6वां चंद्रशेखर हॉफ मैराथन का शुभारंभ 19 अप्रैल 2025 को प्रातः 6:00 बजे शारदा आटोमोबाईल्स पटपर पचखोरा से होना सुनिश्चित है। इसकी जानकारी देते हुए जिला एथलीट एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष इंजिनियर अरूण कुमार सिंह एवं सचिव मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त मैराथन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन बलिया से पंजीकृत है।

चंद्रशेखर हाफ मैराथन में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 17 अप्रैल है, जबकि 18 अप्रैल को खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग तिथि है। उसी दिन ऑफलाइन टेबल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज का फोटो और आधार की कॉपी लाना अनिवार्य है।

इस मैराथन में देश के किसी भी राज्य के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को रहने एवं खाने की नि:शुल्क व्यवस्था आयोजन समिति की तरफ से की गई है। एथेलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव  ने बताया कि मैराथन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह (9450779059) एवं कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा (9415103016) से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा