बलिया में बंदर के हमले से पुजारी की मौत

बलिया में बंदर के हमले से पुजारी की मौत

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी धनंजय पाठक उर्फ धनुदास (62) की मौत बंदर के हमले से हो गयी। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। 

बताया जा रहा है कि पुजारी धनुदास सायं पांच बजे मंदिर के छत की सफाई कर रहे थे, तभी बंदर ने उनके ऊपर हमला कर कई जगह काट लिया। धनुदास सीढ़ियों की ओर भागे, जहां बंदर ने धक्का दे दिया। पुजारी सीढ़ियों पर लुढ़कते चले गए, जिससे उनके सिर आदि में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण पुजारी को पीएचसी, फिर जिला अस्पताल ले गये। जिला अस्पताल से पुजारी को गंभीरावस्था में वाराणसी रेफर किया गया। ग्रामीण उन्हें वाराणसी ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गयी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय