बलिया : कोरोना से जंग को महिला प्रधान ने बनाई ऐसी रणनीति

बलिया : कोरोना से जंग को महिला प्रधान ने बनाई ऐसी रणनीति


रामगढ़, बलिया। विकास खंड बैरिया की ग्राम पंचायत बलिहार की प्रधान श्रीमती सुमन मिश्रा पत्नी पूर्व प्रधान सुशील कुमार मिश्रा ने ग्रामसभा के अन्तयोदय कार्ड व पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों के मई व जून माह के राशन का भुगतान अपनी ओर से करने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान की यह सोच न सिर्फ अन्य ग्राम प्रधानों के लिए नजीर बनेगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती देने वाली है। 
पत्रकारों से बातचीत में श्रीमती मिश्रा ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए देश की महिलाएं भी हर सम्भव कोशिश कर रही है। महिलाएं कोरोना से जंग लड़ने में पीछे नहीं हटने वाली है। बोली,  करोना के खिलाफ भारत अपने दम पर जंग जीतेगा। श्रीमती सुमन मिश्रा ने कहा कि यह तो हमारे ग्राम सभा की बात है। मैं किसी अन्य ग्राम सभा के भी ऐसे सदस्य को मदद दूंगी, जिनके पास दो जून की रोटी मिलने में दिक्कत है। उनके लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट