बलिया में बच्चों को मिलेगा बेहतर ड्रेस, DM ने बनाई ये रणनीति

बलिया में बच्चों को मिलेगा बेहतर ड्रेस, DM ने बनाई ये रणनीति


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए बकायदा 29 फर्मों से उनके सैम्पल के साथ खुला आवेदन लिया गया। बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस चयन के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति ने 8 फर्मो के ड्रेस को स्वीकार किया। 



जिलाधिकारी ने बताया कि ड्रेस वितरण को और पारदर्शी बनाने के लिए हमने दो सौ नमूने तैयार किए हैं, जो जनप्रतिनिधि गण व पत्रकार बन्धुओं को दिया जाएगा। स्कूलों पर वितरण के समय भी इन लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। हर न्याय पंचायत स्तर पर भी एक-एक नमूना उपलब्ध रहेगा। उसी नमूने के आधार पर उसी गुणवत्ता का ड्रेस सिलवाने की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की होगी। पारदर्शिता के लिए अपनाई गई इस प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग व बीएसए शिवनारायण सिंह की सराहना भी की।



हर ब्लॉक के पांच स्कूलों की होगी जांच

जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता की जांच के लिए हर ब्लॉक से पांच स्कूलों को रैण्डमली आधार पर लिया जाएगा। वहां वितरित हुए ड्रेस को नमूने के कपड़े से मिलाया जाएगा। अगर नमूने से इतर ड्रेस वितरण हुआ पाया गया तो जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

समूह की महिलाएं सिलेंगी पचास हजार से अधिक ड्रेस

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इससे जोड़कर उनको रोजगारपरक बनाया जा रहा है। मिशन की उपायुक्त अन्नपूर्णा गर्ग के नेतृत्व में यह तय हुआ है कि कम से कम से कम 50 हजार ड्रेस उन महिलाओं द्वारा सिला जाएगा। इससे उनको घर बैठे कुछ आय भी हो जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह पर्याप्त मात्रा में मास्क बनाकर समूह की महिलाओं ने अपनी क्षमता दिखाई है, अगर उनको सपोर्ट मिला तो और बेहतर परिणाम दिखा सकती हैं।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल