बिना टेंडर बिक गया महिला अस्पताल का कबाड़, सीएमएस ने झाड़ा पल्ला

बिना टेंडर बिक गया महिला अस्पताल का कबाड़, सीएमएस ने झाड़ा पल्ला



बलिया। कविवर स्वर्गीय श्री कृष्ण तिवारी की कविता यह पंक्तियाँ  भीलों ने बांट लिए वन, राजा को खबर तक नहीं, रानी हो गई बदचलन राजा को खबर तक नहीं, इन दिनों जिला महिला चिकित्सालय में चरितार्थ होती दिखाई दे रही है, जहां परिसर के एक कोने में पड़े अस्पताल के कबाड़ को बिना टेंडर के ही अस्पताल में तैनात कतिपय कर्मचारियों ने तीन पिकअप में भरकर कबाड़ी के यहां चुपके से भेज दिया। विदित हो कि कबाड़ में पुराने एंबुलेंस और वाहनों के इंजन तक शामिल हैं।  जिसे बिना किसी टेंडर के बिना किसी की अनुमति लिए कबाड़ी के हाथों बेच दिया गया ।


 इस संबंध में अस्पताल प्रशासन कोई जानकारी देने से फिलहाल कतरा रहा है। नवागत सीएमएस डॉ.माधुरी सिंह को भी शायद कबाड़ बेचे जाने की जानकारी अस्पताल के भीलो ने देना मुनासिब नहीं समझा। कबाड़ कितना था कब और किसने बेचा क्यों बेचा, बेचे जाने के पूर्व अस्पताल प्रशासन से अनुमति क्यों नहीं ली गई आदि अनगिनत ऐसे प्रश्न हैं। जिसका उत्तर फिलहाल कहीं से नहीं मिल रहा है। नोडल अधिकारी के आगमन से दो दिन पूर्व बेचे गए अस्पताल के कबाड़ का विवरण किसके पास है यह भी कोई बता नहीं रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों का आरोप है कि सीएमएस की देखरेख में के सामानों की बिक्री धीरे धीरे की जा रही है। वास्तविकता क्या है, यह तो जांच का विषय है। जांच के उपरांत ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि दोषी कौन है।


रिपोर्ट मुशीर जैदी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल