शहीद के पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र

शहीद के पत्नी को मिला नियुक्ति पत्र

बिल्थरारोड/बलिया। उत्तरप्रदेश शासन सैनिक कल्याण अनुभाग के शासनादेश 155/2- 2018 के अनुपालन में शहीदों के मृत आश्रितों को सेवायोजन किये जाने के सम्बन्ध में जारी पत्र पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खगारौत के आदेश पर मंगलवार को क्षेत्र के टँगुनिया गांव निवासी शहीद रामप्रवेश यादव की पत्नी चिन्ता देवी को तहसीलदार बिल्थरारोड दूधनाथ राम गौतम ने उभांव थाने पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय बलिया में कनिष्ट सहायक पद हेतु नियुक्ति पत्र दिया।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गये पत्र में निर्देशित किया गया है कि नियुक्ति पत्र पाने के एक सप्ताह के अन्दर कार्यभार ग्रहण करना है। ज्ञात हो कि टँगुनिया गांव निवासी एसएसबी जवान रामप्रवेश यादव 20 सितम्बर 2017 को जम्मू कश्मीर के बनिहाल पोस्ट पर आतंकी हमले में शहीद हो गये थे। उभांव थाने पर शहीद रामप्रवेश की पत्नी चिन्ता देवी को तहसीलदार द्वारा नियुक्ति पत्र देने के मौके पर इंस्पेक्टर उभांव राजेश कुमार सिंह, शहीद के पिता लालबचन यादव, शहीद के भाई सर्वजीत यादव गोल्डन आदि उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र देने के बाद कल्याण विभाग लखनऊ के लिए इंस्पेक्टर उभांव राजेश कुमार सिंह द्वारा थाने की गाड़ी से भेज दिया गया। रिपोर्ट नीलेश दीपू

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित