बलिया : Road Accident में स्टेशन मास्टर की मौत, मचा कोहराम

बलिया : Road Accident में स्टेशन मास्टर की मौत, मचा कोहराम



बिल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसाटार में शनिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत है। मृतक के भाई सुधीर सिंह पुत्र नरसिंह नेमुकदमा दर्ज कराया है, जिसके मुताबिक मृतक रेलवे में स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत था। उनकी तैनाती सहजनवा रेलवे स्टेशन पर थी। 

बताया जा रहा है कि गोरखपुर महानगर के वार्ड नम्बर 49 एवं थाना शाहपुर के भेड़िया गढ़ मकान नं. 714बी में घर बनाकर रहने वाले सुनील सिंह (36) बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। अभी वे उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार ही पहुंचे थे, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्हें 108 नम्बर की एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

ऐसे हुई शिनाख्त

पुलिस ने बाइक नम्बर के आधार पर मोबाइल नं. सर्च कर परिजनों को सूचित किया। रविवार प्रातः उभांव थाने पर मृतक की मां, पत्नी, बहन व भाई सभी परिजन पहुंच गये। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पीएम के लिए बलिया भेज दिया है। मृतक सुनिल सिंह को मात्र 6 माह का एक पुत्र है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश