बलिया : कटानरोधी कार्य की पारदर्शिता के लिए कांग्रेस नेता ने रखी ये मांग

बलिया : कटानरोधी कार्य की पारदर्शिता के लिए कांग्रेस नेता ने रखी ये मांग


बलिया। बाढ़ खंड बलिया द्वारा गंगा व घाघरा नदियों पर पूर्व में कराए गए कटानरोधी कार्यों में मिली भारी अनियमितता की जांच विभिन्न स्तरों पर चल रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने सांसद बलिया से निवेदन किया है कि वर्ष 2020-21 के कटानरोधी प्रस्तावित कार्यो को कराने हेतु प्रशासनिक अधिकारी व तकनीकी अधिकारी को नोडल अफसर बनाया जाए, ताकि उनके देखरेख में सही कार्य हो सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भी यही मंशा है। लेकिन बलिया बाढ़ खंड मुख्यमंत्री के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। 

कांग्रेस नेता व इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त व जिलाधिकारी बलिया श्रीहरि प्रताप शाही को पत्र देकर अनुरोध किया है कि कटान रोधी कार्यों को सही ढंग से कराने के लिए नोडल अफसर की नियुक्ति की जाए। बाढ़ खंड द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों का काफी कड़वा अनुभव रहा है। पत्र में श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि बैरिया विधानसभा में बाढ़ खंड में कराए गए कार्य पर बैठाए गए जांच को कोई ताकतवर व्यक्ति रोक रहा है, जिसमें उस व्यक्ति का निजी हित हो सकता है। 
श्री सिंह के अनुसार सांसद बलिया द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया है कि सरकार की मंशा अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता के लिए वह बैरिया विधानसभा अंतर्गत प्रस्तावित कटान रोधी कार्यों की देखरेख के लिए प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी के रूप में नोडल अफसर की तैनाती अवश्य ही कराएंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
हल्दी,बलिया : बबुआपुर गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन के विधि प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन...
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान