बलिया : डीएम का निर्देश, नई उपमंडी में शिफ्ट हो बैरिया मंडी

बलिया : डीएम का निर्देश, नई उपमंडी में शिफ्ट हो बैरिया मंडी


बैरिया, बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कहा कि हर हाल में मधुबनी व बीबीटोला की सब्जी मंडी को सोनबरसा में बनी उप मंडी समिति परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो फोर्स का भी उपयोग किया जाएगा। 

जिलाधिकारी गुरुवार की शाम सोनबरसा स्थित मंडी उप समिति के निरीक्षण के लिए सोनबरसा पहुंचे थे। जहां निरीक्षण के बाद मधुबनी व बीबीटोला के सब्जी मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है। अब उनकी जिम्मेदारी है कि मंडी समिति में सब्जी मंडी शिफ्ट कराएं। इससे पूर्व जिलाधिकरी सोनबरसा अस्पताल में गए, जहां विवादास्पद जमीन का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता से राजस्व के खसरा खतौनी का बारिकी से निरीक्षण किया।

सनद रहे कि कुछ दिन पूर्व कुंवर सिंह इंटर कालेज की जमीन व अस्पताल की जमीन को लेकर यहां विवाद उत्पन्न हुआ था। तब से यह मामला खंडे बस्ते में पड़ा था, किंतु जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद इस संदर्भ में क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। हालांकि जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की कि विवादास्पद मामले को देखने गए थे, बल्कि उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ऐसे ही चले गए थे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद