बलिया : सेनानी लाल बहादुर का निधन, DM-SP ने अर्पित किया पुष्पचक्र

बलिया : सेनानी लाल बहादुर का निधन, DM-SP ने अर्पित किया पुष्पचक्र


बांसडीह, बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी स्वतन्त्रता सेनानी लाल बहादुर यादव का निधन बुधवार की शाम हो गया। वे 101 वर्ष के थे। इसकी सूचना मिलते ही गुरुवार को पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने सेनानी के पर्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद सेनानी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार, सीओ, एसओ बांसडीह रोड, क्षेत्रीय कनूनगो, लेखपाल के साथ ही क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सेनानी के पौत्र भरत यादव ने बताया कि अंत्येष्टि शिवरामपुर गंगा घाट पर होगी।

संक्षिप्त जीवन परिचय

स्वतन्त्रता सेनानी लाल बहादुर यादव का जन्म 1920 मे छितौनी गांव में हुआ था। वे विधार्थी जीवन से आजादी की लडाई मे कूद गए थे। 1942 के आंदोलन में सहतवार थाने को फूंका गया था, जिसमें शामिल रहे। अंग्रेजी फौज ने उन्हें गिरफ्तार कर बलिया कोतवाली भेज दिया।कोतवाली मे उनकी मुलाकात सेनानी महानंद मिश्र जी से हुई। बाद में सेनानी लाल बहादुर को बरेली जेल में भेज दिया गया, जहां उनकी सजा पूर्ण होने पर तीन साल बाद छोड़ दिया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद