बलिया : भाजपा नेता को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार

बलिया : भाजपा नेता को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार


रसड़ा, बलिया। अधिवक्ता व भाजपा नेता को गोली मारने वाले दो बदमाशों को रसड़ा कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उप निरीक्षक दिनेश शर्मा व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों को सुसंगत  धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है। 16 मार्च 2020 की सुबह अपने घर से न्यायालय जाने के लिए निकले थे, तभी अखनपुरा कटहुरा गांव के मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे अधिवक्ता घायल हो गये थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय, उप निरीक्षक दिनेश शर्मा, कांस्टेबल सुनील कुमार ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सेमरी (छाता) गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र स्व. लाल साहब सिंह तथा राजकुमार उर्फ बबलू सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली