बलिया : इस युवक की चालाकी से बची महिला की जान, पुलिस का भी मिला साथ

बलिया : इस युवक की चालाकी से बची महिला की जान, पुलिस का भी मिला साथ


बिल्थरारोड, बलिया। शनिवार की शाम तुर्तीपार में सरयु नदी में आत्महत्या करने जा रही मऊ की एक महिला को चन्दायर कला गांव के एक युवक ने रोककर बचा लिया। युवक ने महिला के परिजन और उभांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को थाने ले गयी, फिर उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें : बलिया : खेलते-खेलते गायब हो गया बालक, मिला तो मचा कोहराम

चन्दायर कला गांव निवासी कृष्णकान्त यादव  शनिवार की शाम अपने गांव के सामने बाइक लेकर खड़ा था। उसी समय एक महिला पैदल जा रही थी। महिला ने कृष्णकान्त से फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। कृष्णकान्त ने महिला को मोबाइल दे दिया। महिला मोबाइल पर बात करते समय रो रही थी। बात करने के बाद महिला ने कृष्णकान्त को मोबाइल दे दिया और तुर्तीपार नदी के तरफ चल दी।

थोड़ी देर बाद कृष्णकान्त ने अनहोनी की आशंका से महिला द्वारा किये गये नम्बर पर फोन किया। मधुबन निवासी महिला के परिजनों ने कृष्णकान्त से महिला को आत्महत्या से रोकने का आग्रह किया। कृष्णकान्त ने बाइक से आगे बढ़कर महिला को नदी के तरफ जाने से रोक कर उभांव पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला को थाने पर ले गयी। महिला के परिजनों को फोनकर बुलाने के बाद उसे सौप दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव