बलिया : पैदल पहुंचे मजदूरों ने कहा-'पैरों में पड़ गए छाले, न जाने कब पहुंचेंगे घर...’, फिर...

बलिया : पैदल पहुंचे मजदूरों ने कहा-'पैरों में पड़ गए छाले, न जाने कब पहुंचेंगे घर...’, फिर...


बेल्थरारोड, बलिया। ‘न जाने हमें किस गुनाह की सजा मिल रही है। पैदल चलते-चलते पैरों में छाले पड़ गए हैं। पता नहीं घर कब तक पहुंच पाएंगे...' इतना कहते-कहते प्रयागराज से पैदल चलकर बेल्थरारोड पहुंचे श्रमिकों की आंखों का कोर भींग गया। 

प्रयागराज के नैनी में राइस मिल में काम करने वाले बिहार निवासी 35 मजदूर पैदल चलकर शुक्रवार को अपराह्न बेल्थरारोड पहुंचे। थके हारे और भूख से परेशान मजदूर बेल्थरारोड के तीरनई खुर्द ग्राम के निकट एक बाग में आराम कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने मजदूरों की पीड़ा सुनी तथा ग्रामीणों के सहयोग से उनके खाने पीने की व्यवस्था की। ततपश्चात तहसीलदार ने वाहन से उनके घर चंपारण भिजवाया। मजदूरों ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मिल बंद होने की वजह से उनका धंधा बंद हो गया। उनके पास जो कुछ था, वह खाने-पीने में ही खत्म हो गया।

इससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसलिए प्रयागराज से रेल लाइन होते हुए अपने घर की ओर चल दिया। प्रयागराज से लगातार पैदल चलते हुए मजदूर पांचवें दिन बेल्थरारोड पहुंचे, जहां तहसीलदार के प्रयास से ग्रामीणों ने उन्हें भोजन कराया। इस दौरान विवेकानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधक टीएन मिश्रा ने मजदूरों को मास्क दिया। उसके बाद तहसीलदार ने वाहन द्वारा सभी मजदूरों को उनके घर भिजवाया। घर जाने की व्यवस्था हो जाने से मजदूर काफी खुश थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद