बलिया : हॉटस्पॉट गांव की सड़क पर लगे बैरियर का बांस गायब

बलिया : हॉटस्पॉट गांव की सड़क पर लगे बैरियर का बांस गायब


मझौवां, बलिया। बैरिया तहसील के हॉटस्पॉट सुघरछपरा के दूसरे प्वाइंट पर प्रशासन द्वारा लगाये गये बैरियर के बांस को सोमवार की रात किसी वक्त अराजक तत्व खोल ले गये। इसके बाद से सम्वेदनशील उक्त रास्ते से लोगों का आवागमन बेबाकी से शुरू हो गया है। 
  
उल्लेखनीय है कि नोएडा से गांव आये एक युवक की रिपोर्ट 29 मई को पॉजिटिव आयी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवक को आइसोलेट करने के साथ ही परिजनों को होम कोरंटीन कर दिया। अगले दिन प्रशासन ने गांव में जाने वाले दोनो रास्तों को बांस-बल्ली की सहायता से सील कर दिया। हालांकि इनमें से एक ही प्वाइंट पर पुलिस का पहरा लगा। दूसरे प्वाइंट पर पुलिस की गैर मौजूदगी में अराजक तत्व बैरियर का बांस खोल ले गये। इसकी सूचना ग्रामीणों ने संबन्धित थाने को दे दी है। इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष बैरिया संजय त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी। उधर ग्राम प्रधान विजय कांत पाण्डेय ने कहा कि गांव को संवेदनशीलता की श्रेणी में आने के बाद भी लोगों पर निगरानी समिति के निर्देशों का कोई असर नहीं हो रहा है। 


हरेराम यादव


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद