...तो अधिशासी अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करेंगे सभासद Ballia News

...तो अधिशासी अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करेंगे सभासद Ballia News


बांसडीह, बलिया। नगर पंचायत के सभासदों ने एक बार फिर उपजिलाधिकारी बांसडीह को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पर तानाशाही एवं मनमाने तरीके से काम तथा कोरोना माहमारी की लड़ाई को कुछ वार्डो तक सीमित रखने का आरोप लगाया है।सभासदों ने उपजिलाधिकारी को दिये शिकायत में 26 मई 2020 के पत्र का भी स्मरण दिलाया है। 

शिकायती पत्र देने वाले सभासदों ने अधिशासी अधिकारी शासन के आदेशों का उलंघन कर कुछ सभासदों के साथ ही निगरानी समिति की बैठक करने एवं तीन सभासदो को द्वेषता से ग्रषित होकर निगरानी समिति में नही बुलाने का आरोप 26 मई 2020 को लगाया था। इस पर उपजिलाधिकारी ने सभी सभासदों को निगरानी समिति की बैठक में बुलाने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया था। आरोप है कि बावजूद इसके बुधवार को आयोजित निगरानी समिति की बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर 3 सभासदों को बैठक की सूचना तक नहीं दी गयी। 

सभासदों का आरोप है कि इन लोगों द्वारा वित्तीय भ्र्ष्टाचार एवं पशु आश्रय स्थल की जांच तथा बिना टेण्डर (शासनदेशो का उलंघन) निर्माण की शिकायत की गई है, तब से लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए। सभासदों को निगरानी समिति की बैठक में नहीं बुलाया जाता है। सभासदों ने उपजिलाधिकारी से निवेदन किया है कि इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर अधिशासी अधिकारी बांसडीह पर तत्काल शासन के आदेशों का उलंघन के तहत एक्शन लें। सभासदों ने चेताया कि अगर इनके विरुद्ध कार्यवाही नही की जाती है तो नगर पंचायत के सभासद गांधीवादी तरीके से आंदोलन के लिये बाध्य होंगे।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली