बलिया में बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर लें अफसर : मंडलायुक्त

बलिया में बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर लें अफसर : मंडलायुक्त


बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बैठक की शुरुआत बाढ़ विभाग की समीक्षा से की। उन्होंने जिले में बाढ़ व कटान से बचाव के लिए चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में अधीक्षण अभियंता से जानकारी ली। कई प्रोजेक्ट के कार्य अभी अधूरे रहने पर कारण पूछा। कहा कि बाढ़ का पानी आने के बाद जो कार्य हुआ है, वह भी बेकार हो जाएगा। इसलिए जितना जल्द हो कार्य पूरा करा दें। यह भी निर्देश दिया कि जो भी कार्य चल रहे हैं, उसकी चारों एंगल से फोटोग्राफी जरूर कराएं और मुझे प्रतिदिन की फोटो उपलब्ध कराएं।

दुबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद की गयी कार्यवाही के बाबत जानकारी ली। कमिश्नर ने बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत देने की तैयारी के बारे में भी पूछताछ की। कहा कि बाढ़ चौकी, शरणालय, नाव व नाविक के साथ पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। इससे पहले जिलाधिकारी एसपी शाही ने गंगापुर के सामने चल रही बड़ी परियोजना के बारे में बताया। यह भी कहा कि बैरिया की तरफ जाने वाले एनएच में कई जगह गड्ढे हो गए हैं, उसे भरने के लिए पत्र लिखा गया है। कमिश्नर ने स्वयं से स्तर से भी पत्र भेजने का आश्वासन दिया। बैठक में एसपी देवेंद्र नाथ, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन व अन्नपूर्णा गर्ग व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद