बलिया : हॉटस्पॉट गांव में फिर लगा बैरियर
On



मझौवां, बलिया। बैरिया तहसील के हॉटस्पॉट गांव सुघरछपरा के दूसरे प्वाइंट को प्रशासन की मौजूदगी में प्रधान विजयकांत पाण्डेय ने बांस लगाकर पुनः सील करवाया।
बता दें कि 29 मई को गांव में एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलाधिकारी ने उक्त गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया। अगले दिन स्थानीय प्रशासन ने गांव में जाने वाले दोनों रास्तों पर बांस की बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया। इस बीच, अराजक तत्व बैरिकेटिंग वाले बांस खोल ले गये। इसके बाद से उक्त मार्ग से पैदल से लगायत वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष बैरिया संजय त्रिपाठी को दी। बुधवार को मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष ने प्रधान की सहायता से उक्त मार्ग की पुनः बैरिकेटिंग की। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों में रहने की हिदायत दी। कहा कि अन्यथा की स्थिति में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
हरेराम यादव
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 20:04:01
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...



Comments