बलिया : अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले में भाजपा नेता ने किया यह दावा

बलिया : अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले में भाजपा नेता ने किया यह दावा


बलिया। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनूप सिंह ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का जिम्मेदार बॉलीवुड को ही ठहराया है।दावा किया है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की है। सुशांत को आत्महत्या के लिए विवश किया गया है। इस मामले की सीबीआई जांच जरूरी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस कलाकार ने समाज को जीवंतता का संदेश दिया, यदि वह कलाकार आत्महत्या करने जैसा कोई निर्णय करता है तो इसके पीछे कुछ न कुछ ठोस वजह होगी। सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार का जीवंत अभिनय किया है। कोई भी यह सहज यकीन नही कर सकता कि सुशांत ऐसा कर सकते हैं।सुशांत सिंह एक उभरता सितारा थे। 

सुशांत के जीवन से प्रेरणा मिलती है कि एक गरीब घर का बच्चा भी फिल्म इंडस्ट्री में जा सकता है। नाम भी कमा सकता है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह ने एक एक्टर के रूप में स्वयं को मजबूती से स्थापित किया। सुशांत की लोकप्रियता फिल्म इंडस्ट्री को हजम नही हुई। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है। 



Post Comments

Comments

Latest News

मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया : अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों में उल्लास...
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार
Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी
TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक