बलिया : पांच दोस्तों के डूबने से अठगांवा में कोहराम, पहुंचे अफसर और विधायक

बलिया : पांच दोस्तों के डूबने से अठगांवा में कोहराम, पहुंचे अफसर और विधायक


बैरिया, बलिया। द्वाबा के लिए सोमवार बहुत ही हृदयविदारक साबित हुआ। बैरिया थाना क्षेत्र के बीएसटी बंधा के निकट अठगांवा कटान स्थल के करीब सोमवार को घाघरा नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। इसकी सूचना पर हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर एसडीएम अशोक चौधरी, सीओ अशोक कुमार सिंह, एसएचओ संजय त्रिपाठी, चांद दियर के चौकी इंचार्ज रवींद्र राय व जयप्रकाशनगर के चौकी इंचार्ज राजकपूर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से एक बच्चे का शव मिल गया है, बाकी की तलाश जारी है। 

सोमवार की लवकुश यादव (16) पुत्र अवधेश यादव, विकास यादव (16) पुत्र संतोष यादव, पप्पू यादव (10) पुत्र परमात्मा यादव, विशाल यादव (14) पुत्र उद्धव यादव, लालू यादव (8) पुत्र जपकाश यादव निवासीगण टोला फखरू राय के डेरा घर के बाहर खेल रहे थे। सभी ने एक राय होकर घाघरा नदी में नहाने के लिए अठगांवा के निकट कटान स्थल पर पहुंच गए। नहाते समय पांचों डूब गए। 



इन बच्चों के घाघरा नदी में डूबते समय कुछ लोगों ने देखा। बचाने का प्रयास भी किया, किंतु घाघरा की तेज धारा के कारण पांचों डूब गए। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। लोगों ने बच्चों के परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं प्रशासन को भी लोगों ने घटना के विषय में बताया। बच्चों के डूबने की खबर से पूरे में गांव में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार-मार कर रोने लगे। पड़ोसियों ने संभाला और उन्हें घाट पर ले गए। 



समाचार लिखे जाने तक लवकुश यादव का शव स्थानीय लोगों के सहयोग से घाघरा से निकाल लिया गया। बाकी बच्चों की तलाश जारी है। इसके लिए रेवती से गोताखोर बुलाए गए हैं, किंतु समाचार लिखे जाने तक गोताखोर मौके पर नहीं पहुंच सके थे। सैकड़ों गामीणों के साथ एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारी घाट पर डेरा डाले हुए हैं। 

घटनास्थल से शिव दयाल पांडेय 'मनन' की लाइव रिपोर्ट 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये