'विनय' के लिए काल बना गंगा स्नान

'विनय' के लिए काल बना गंगा स्नान

रतसर (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के पड़वार गांव में मुण्डन संस्कार में गया विनय यादव (13) की डूबने से मौत हो गई।
बताते चले कि गांव के ही सूर्यनाथ यादव के घर से मुण्डन संस्कार में पड़ोस का रहने वाला लाल जी यादव का पुत्र भी मुण्डन संस्कार में गया था। परिजन इधर मुण्डन संस्कार की रस्म पूरा कर रहे थी इसी बीच विनय अपने अन्य साथी अजीत, शिवम एवं ओंकार यादव के साथ नहाने के लिए श्रीरामपुर घाट पीपापुल के पास गहरे पानी में चले गए और चारो डुबने लगे। इसी बीच नाव लेकर जा रहे मल्लाह एवं परिजन की नजर पड़ी तो आनन फानन में बचाने का प्रयास करते हुए तीन बच्चों को डुबने से बचा लिया लेकिन बहुत प्रयास के बाद विनय का कही भी पता न चल सका। इस घटना को लेकर परिजनों में हाहाकर मच गया और तुरन्त पुलिस को खबर दी गई लेकिन कोई सुराग नही चल सका थक हारकर परिजन वापस लौट आए।


दो भाई में बड़ा विनय कक्षा नौवी का छात्र था। वह गुड सेमेरिटन सुखपुरा में पढता था। विनय के दादा भीम यादव ने बताया कि सुबह हमने उसे मना किया था कि तुम स्कूल जाओ लेकिन नही माना। अगर स्कूल चला जाता तो आज ये दिन देखने को नही मिलते। उधर मां घर में बेसुध पड़ी थी। रह - रहकर दहाड़े मारकर रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। इस घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट धनेश पाण्डेय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट