बलिया : पौधरोपण के साथ युवाओं ने दिया दिल को छूने वाला संदेश

बलिया : पौधरोपण के साथ युवाओं ने दिया दिल को छूने वाला संदेश


बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के नवयुवकों ने मझौवां मठिया, हनुमान मंदिर व काली मंदिर आदि स्थानों पर पौधरोपण कर क्षेत्र को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित जागरूकता गोष्ठी में विकेश सिंह ने कहा कि पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। इसके बिना पृथ्वी पर किसी भी जीव का जी पाना सम्भव नहीं है। अपितु हमें पेड़ को वेंटिलेटर समझकर इसकी रक्षा करनी चाहिए। 
सनिष सिंह ने कहा कि सभी को अपने घरों में या आसपास एक पौधा अवश्य लगाने के साथ ही साथ इसे जीवित रखने की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। चाहे वह फलदार वृक्ष का पौधा हो, चाहे इमारती लकड़ी या फूल का हो। इससे हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा। 
इसी क्रम में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले कृष्ण सिंह ने कहा कि आज के समय में हम जिस प्रकार औद्योगिक विकास और भौतिक समृद्धि की ओर बढ़े रहे हैं, वह पर्यावरण संतुलन को समाप्त करता जा रहा है। अगर जल्द ही हम पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो हमे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
कुणाल सिंह ने कहा कि यदि पेड़ वाईफाई देते तो पता नहीं कितने पेड़ लग जाते, लेकिन पेड़ हमें ऑक्सीजन देते है, जो इस वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए हमें स्वच्छ हवा की जरूरत है। इस मौके पर राजेश सिंह, रौनक सिंह, विकेश सिंह, अंकुर सिंह, सनी सिंह, पीयूष सिंह, अंचल सिंह, आदि उपस्थित रहे।

सुमित कुमार सिंह 'धोनी'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट