'महानायक' को श्रद्धांजलि : बलिदान दिवस पर पैतृक गांव ने किया याद

'महानायक' को श्रद्धांजलि : बलिदान दिवस पर पैतृक गांव ने किया याद


दुबहर, बलिया। आजादी के महानायक शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर लॉक डाउन के नियमो का पालन करते हुए बुधवार को उनके पैतृक गांव नगवा स्थित स्मारक में विभिन्न संगठन के लोगों ने श्रद्धा के साथ याद करते हुए नमन किया। मंगल पांडे विचार मंच के कार्यालय पर अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने अन्य पदाधिकारियों के साथ शहीद मंगल पांडे के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 


शहीद मंगल पांडे स्मारक सोसायटी नगवा के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी एवं नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने स्मारक पार्क पर जाकर शहीद-ए-आजम मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा में प्रबंधक डॉ बृकेश कुमार पाठक ने शिक्षकों के साथ शहीद मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण किया। 


वहीं क्षेत्र के अनेक गांव में भी इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर हरिशंकर पाठक, लालू पाठक, हरेराम पाठक ब्यास, जगेश्वर मितवा, रमन पाठक, विजय यादव, अरुण सिंह, डॉ सुरेश चन्द्र प्रसाद, अक्षय सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रमेश चंद्र गुप्ता, अन्नपुर्णा नन्द तिवारी आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद