सड़क पर उतरें ‘बजरंगी’,किया हनुमान चालीसा का पाठ

सड़क पर उतरें ‘बजरंगी’,किया हनुमान चालीसा का पाठ


बलिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक शनिवार को मुख्य मार्गों पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर हनुमान चालीसा और आरती करने का ऐलान किया है। इस क्रम में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर के सामने सड़क के बीचों बीच दरी बिछाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जिलाधिकारी आवास वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करुणानिधी तिवारी और बजरंग दल के जिला संयोजक अवनीश राय छोटु ने जनमानस का हौसला बढ़ाते हुए बताया कि अब हिन्दू संगठन प्रत्येक शनिवार को मुख्य मार्गों पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर ही हनुमान चालीसा और आरती का पाठ करेंगे। इस दौरान नीरज वर्मा, मनीष दुबे, रंजय राय, सुरक्षा प्रमुख कृष्णा तिवारी, गौ रक्षा प्रमुख रामकिंकर सिंह, लव जी, सौरभ, सोनू राय आदि मौजूद रहे। बजरंग दल के जिला सह संयोजक अशोक कुमार शाह ने आभार व्यक्त किया। 


By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी