बलिया : 35 हजार मिलते ही चीफ फार्मासिस्ट बोला- Thanks साइबर सेल

बलिया : 35 हजार मिलते ही चीफ फार्मासिस्ट बोला- Thanks साइबर सेल


बलिया। साइबर सेल की ईमानदार पहल से सीएचसी रसड़ा के चीफ फार्मासिस्ट शैलेश कुमार सिंह को आज बड़ी खुशी मिली। वह भी वैसी खुशी, जिसकी उम्मीद शायद उन्हें नहीं होगी। शैलेष सिंह ने साइबर सेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

बता दें कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव निवासी व सीएचसी रसड़ा पर बतौर चीफ फार्मासिस्ट तैनात शैलेश कुमार सिंह ने 18 जून 2020 को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खाते से 35000 रूपया फर्जी तरीके से स्थानान्तरित किया गया है। इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक/नोडल साइबर सेल के निर्देशन में साइबर सेल विधिक कार्यवाही शुरू की। परिणाम सुखद रहा और 25 जून 2020 को चीफ फार्मासिस्ट का 35000 रूपया वापस हो गया। 

शिकायतकर्ता शेलेष कुमार सिंह ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि साइबर सेल की पुलिस टीम  ने उन्हें वो खुशी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं थी। टीम में  निरीक्षक गगनराज सिंह (प्रभारी साइबर सेल) व आरक्षी अमरनाथ मिश्रा  (साइबर सेल) शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली