बलिया में लगी कमिश्नर की 'मिनी चौपाल', प्रधान और सचिव से पूछे यह सवाल

बलिया में लगी कमिश्नर की 'मिनी चौपाल', प्रधान और सचिव से पूछे यह सवाल


बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बछईपुर में पौधरोपण के बाद गांव वालों के साथ बैठकर एक 'मिनी चौपाल' लगा दी। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही आगे किन कार्यों की जरूरत है, इस पर ग्रामीणों से बातचीत की। 

उन्होंने पंचायत सचिव और प्रधान से पूछा कि बरसात के बाद कराने वाले कार्यों का निर्धारण कर लिया है या नहीं। सचिव से तीन कार्य बताने को कहा। सीसी रोड निर्माण की जानकारी देने पर मंडलायुक्त ने कहा कि गांव के अंदर प्रयास करें कि सीसी रोड की जगह खड़ंजा लगाया जाए। इसकी लाइफ भी ज्यादा होगी और ज्यादा दूरी तक कवर भी होगा। उनकी इस सलाह को ग्रामीणों ने भी बेहतर कदम बताया। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से यह भी अपील किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कम से कम हर एक व्यक्ति एक या दो पौधा जरूर लगाए तो हमारा वातावरण हमेशा साफ-सुथरा रहेगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर