बलिया Lockdown : ड्रग विभाग की व्यवस्था पर BCDA ने उठाया सवाल

बलिया Lockdown : ड्रग विभाग की व्यवस्था पर BCDA ने उठाया सवाल


बलिया। Lockdown-1 में चिन्हित रेंज रखने वाली दवा की 10-12 दुकानों की जगह मात्र पांच दुकानों को चिन्हित करने पर बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसेसिएशन ने आश्चर्य व्यक्त किया है। BCDA का कहना है कि इस समय जिलाधिकारी कार्यालय, बैंक, कोषागार, बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान तक कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। साथ ही मौसमी बिमारी भी बढ़ी है। ऐसे में जनपद मुख्यालय पर इतनी कम दवा दुकान खोलने की अनुमति देना, ड्रग विभाग की मनमानी को दर्शाता है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सम्भव नहीं हो पाएगा। 

BCDA अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि दवा दुकानदार कोरोना काल में जिला प्रशासन के साथ हर कदम पर चलने की कोशिश किया है। शनिवार को सूची जारी होने के बाद भी विभागीय अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि वर्तमान परिस्थिति में जिला प्रसाशन पहले लाकडाउन में चिन्हित सभी रेन्ज वाले दवा दुकानों को खोलने की अनुमति दें, अन्यथा कोरोना वायरस से बचाव के उपाय का अनुपालन होना सम्भव नहीं हो पायेगा। उस दशा में नगर के लाकडाउन वाले इलाके की सभी दवा दुकानें बन्द करायी जाएगी।





Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी