बलिया : मां संग दो बेटो की रिपोर्ट पॉजिटिव, सहमे लोग

बलिया : मां संग दो बेटो की रिपोर्ट पॉजिटिव, सहमे लोग


मनियर, बलिया मनियर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसमें एक महिला सहित उसके दो नाबालिक बच्चे हैं। दिल्ली में परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद यह परिवार गांव पर आया था। ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सूचित किया गया, फिर स्वास्थ्य विभाग पूरे परिवार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जांच में एक महिला उम्र करीब 28 वर्ष एवं उसके दो बच्चे उम्र 8 एवं 6 वर्ष की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसकी पुष्टि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ साहबुद्दीन ने की। चर्चा है कि इस परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली में किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में ही कार्य करते हैं।फिलहाल पॉजिटिव आई महिला के ससुर का मौत दिल्ली में हुआ था। बताया जा रहा है कि कुल 5 लोग दिल्ली से आए थे। तीन की रिपोर्ट आ गई है। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर