पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

बैरिया /बलिया। बैरिया से पटना जा रही स्विफ्ट डिजायर कार नवका टोला जीन बाबा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।  उसमें सवार सभी सात लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना में कार के भी परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 100 डायल को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सको ने जहां 2 को मृत घोषित कर दिया वही शेष 5 को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बलिया रेफर कर दिया।  थाना क्षेत्र के  बैरिया कस्बा में शनिवार की रात  एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार कुल तीन लड़कियां व चार लड़के  कस्बा स्थित किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां  बर्थ डे पार्टी में शामिल होने पटना से यहांआये थे ।पार्टी समाप्त होने पर वापस पटना के लिए रवाना हुए।  जाते समय थाना क्षेत्र के बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित जिन्न बाबा के मन्दिर के पास पहुँचे ही थे कि उनकी कार  एक पेड़ से जा टकराई ।



जिससे कर में सवार पटना शहर के निवासी  कु0 गजल 16वर्ष पुत्री मु0 सफुला गांधी मैदान पटना  ,कु0 जेसी गुप्ता 17 वर्ष पुत्री राजेश गुप्ता निवासी पटना ,कु0 स्मृति 16वर्ष पुत्री अली हसन सहठ पटना,पार्थ 25 वर्ष पुत्र राजेश कुमार दीघा पटना ,रोहन राय 18 वर्ष कंकड़बाग पटना ,राहुल कुमार 22 वर्ष पुत्र सुनील कुमार बिहार कालोनी पटना ,  गौरव 25वर्ष पुत्र उदय जी पिपरा पटना गम्भीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर पहुँची चाँददीयर पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुँचाया ।जहाँ चिकित्सको ने कु0 गजल व पार्थ कुमार को मृत घोषित कर दिया ।अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए स्थिति गम्भीर देख बेहतर इलाज के लिए बलिया रेफर कर दिया ।वही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घायलों ने बताया कि बैरिया में मित्र के घर जन्मदिन की पार्टी थी, जिसमे हम सभी शरीक होकर पुनः पटना जारहे थे। घटना की जानकारी मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी गयी है। समाचार भेजे जाने तक उनके परिजन  बैरिया नही पहुँच पाये है।


रिपोर्ट सुधीर सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी