बलिया के इस कलमकार को मिला 'कलम प्रवर' सम्मान, चहुंओर खुशी

बलिया के इस कलमकार को मिला 'कलम प्रवर' सम्मान, चहुंओर खुशी


बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने 'कलम सम्मान' के लिए चयनित ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची शुक्रवार को जारी किया। इस सूची में 35 उन लोगों का नाम शामिल है, जो संगठन के प्रति सक्रिय एवं विशेष दक्षता वाले है।

वर्तमान वैश्विक आपदा के समय अपनी ललित लेखनी से जन जागृति करते हुए पत्रकारिता धर्म का अत्यंत सफलतापूर्वक निर्वाह करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा अपने सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा सम्मानित कवियों को कलम सम्मान से सम्मानित किया गया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बताया कि  देशभर से कलम सम्मान द्वारा सम्मानित होने वाले 151 पत्रकारों साहित्यकारों और कवियों को पांच चरणों में सम्मानित किया जा रहा है। 

इसमें बलिया जिले के सिकन्दरपुर तहसील निवासी पेशे से शिक्षक तथा वरिष्ठ व निर्भिक पत्रकार संतोष कुमार शर्मा को 'कलम प्रवर' सम्मान से नवाजा गया हैं। ये पत्रकारिता में अपनी कलम की धार से समाज को एक नई दिशा देने के लिए अनवरत कार्य कर रहें हैं। इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार शर्मा को चाहने वालों ने बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal