बलिया : राशन किट वितरित कर BJP विधायक ने कही ये बात

बलिया : राशन किट वितरित कर BJP विधायक ने कही ये बात


बैरिया, बलिया। प्रवासी कामगारों को जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें शासन के निर्देश पर राशन किट का वितरण शुक्रवार को किया गया। इसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल व नायब तहसीलदार रजत सिंह की उपस्थिति में विधायक सुरेंद्र सिंह ने लक्ष्मीपुर व भोजापुर के 200 लोगों में राशन किट का वितरण कर किया।

एक किट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, पांच किलो आलू, दो किलो अरहर दाल, दो किलो भुना हुआ चना, एक लीटर रिफाइंट आयल, 750 ग्राम सब्जी मशाला व आधा किलो नमक शामिल है। शुक्रवार को लक्ष्मीपुर के 48 व भोजापुर के 52 प्रवासी कामगारों को राशन किट उपलब्ध कराया गया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैरिया तहसील क्षेत्र में 8500 प्रवासी मजदूर आए हैं। उन सभी लोगों को राशन किट उपलब्ध कराया जाएगा। जो लोग इसमें छूट गए हैं, वे अपना नाम लेखपाल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं या मुझे बताएं उन्हें भी राशन दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द की प्रवासी मजदूरों को एक-एक हजार रुपये की सरकारी सहायता राशि भी उनके खाते में मुख्यमंत्री के निर्देश पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली