डीएम के निरीक्षण के बाद बदला नजर आया बलिया का यह स्पॉट

डीएम के निरीक्षण के बाद बदला नजर आया बलिया का यह स्पॉट


बलिया। जलजमाव की समस्या और नालों के बहाव को लेकर जिलाधिकारी जैसे ही सख्त हुए, उसका असर भी तत्काल दिखने लगा। शनिवार को डीएम के निरीक्षण के तुरंत बाद कुंवर सिंह चौराहे पर नगरपालिका परिषद की पूरी टीम लगकर नाले की सफाई में जुट गई। अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ठेकेदारों के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहकर काम करा रहे थे। 

नतीजा हुआ कि शनिवार की सुबह से काम शुरू हुआ और रविवार को दोपहर तक कुंवर सिंह चौराहे पर नाले के बहने में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया। करीब एक दर्जन से ऊपर सफाईकर्मियों ने मिलकर नाले का रास्ता क्लियर किया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देश दिया है कि इस तरह के जितने भी नाले अगर कहीं जाम है तो उसको तत्काल सही कराया जाए। चेतावनी भी दी है कि अगर इसमें लापरवाही हुई और आम जनता को दिक्कत हुई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। 

सफाई कार्य देखने रात में अचानक पहुँचे डीएम

शनिवार को दिन में निरीक्षण के बाद तत्काल नाले का बहाव सही करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया था। हालांकि नगर पालिका द्वारा तुरंत सफाई का कार्य शुरू भी कर दिया गया। इस कार्य का जायजा लेने के लिए दोबारा रात को करीब 9 बजे डीएम-एसपी वहां पहुंच गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे भी हो, नालों का बहाव रुकना नहीं चाहिए। हालांकि डीएम के कड़े निर्देश का असर भी बहुत जल्द देखने को मिला और रविवार को कुंवर सिंह चौराहे पर नाला निर्बाध रूप से बहने लगा।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक