खून से लथपथ बेटा का शव देख गिर पड़े पिता

खून से लथपथ बेटा का शव देख गिर पड़े पिता


बहराइच। मामला अलीनगर थाना खैरीघाट का है। यहां के निवासी रामचंदर पुत्र लालबहादुर घर से लगभग एक किलोमीटर दूर मथुरा रोड स्थित खेत में हमेशा की तरह सोने चले गए थे। सुबह जब उनका मंझला पुत्र विक्कू मथुरा जाने के लिए घर से निकला तो रास्ते में पड़ने वाले खेत पर देखा कि उसके पिता की लाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी है। उनके गले, कान एवं अंगुलियों पर धारदार हथियार के कई वार किए गए थे। विक्कू ने इसकी सूचना घरवालों को दी। इनके रिश्तेदार एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार लोधी ने थाना खैरीघाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाकर रक्त के नमूने लेने के बाद लाश को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गयी है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली