बलिया : चचेरी बहन चाय लेकर पहुंची, तब यह सच आया सामने

बलिया : चचेरी बहन चाय लेकर पहुंची, तब यह सच आया सामने


बलिया। फेफना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सागरपाली के आदर्श नगर निवासी मुकेश कुमार (30) पुत्र स्व. अनिल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुकेश कुछ दिनों पहले गुजरात से अपने घर आया हुआ था।

बताया जाता है कि मुकेश के परिवार में विधवा मां के साथ दो बहने हैं। एक बहन की शादी हो गई है। वर्तमान में उसकी मां अपनी छोटी बेटी के साथ बड़ी बेटी के ससुराल में ही है। मुकेश अकेले ही घर पर था। रविवार की रात रात खाना खाने के बाद मुकेश अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह चाय लेकर चचेरी छोटी बहन पहुंची तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मुकेश के चचेरे भाइयों ने दरवाजा तोड़ा। देखा कि गमछे के सहारे पंखे से लटक कर मुकेश ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली है। आनन-फानन में उसके शव को पंखे से उतारा गया।

आसपास के लोगो का कहना है कि बिना पुलिस को सूचना दिए मुकेश के अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी किसी ग्रामीण की सूचना पर फेफना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया। 
फेफना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला लगता है। फिर भी बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आये कुछ कहना उचित नहीं है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल 24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेषआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी और परिवार में सम्मान मिलेगा। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए...
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति