बलिया : नगर पंचायत बांसडीह में सभासद संघ का गठन, देखें किसे मिली जिम्मेदारी

बलिया : नगर पंचायत बांसडीह में सभासद संघ का गठन, देखें किसे मिली जिम्मेदारी


बलिया। बांसडीह नगर पंचायत कार्यालय पर शासन से नामित सभासदों और निर्वाचित सभासदों की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभासद संघ का गठन किया गया। 

इसकी जानकारी देते हुए शासन द्वारा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर पंचायत की जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता है। इसके लिये नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना आवश्यक है, लेकिन विगत कुछ दिन पहले गठित सभासद संघ अपने दायित्यों को भूल गया। सभासद संघ को जनता और नगर पंचायत के विकास के लिये काम करना था, लेकिन वह रास्ते से भटक गया। 

बताया कि नगर पंचायत के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिये आज पुनः सभासद संघ का गठन किया गया। श्री ओझा ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी की। बताया कि वार्ड 10 के सभासद विजय गुप्ता को अध्यक्ष, नामित सभासद कन्हैया प्रसाद को उपाध्यक्ष, वार्ड 11 के सभासद राजेश कुमार को महामंत्री और वार्ड 2 के सभासद बेबी देवी को मंत्री बनाया गया है। 

सभासद संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय गुप्ता ने सभासदों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वह सभासदों के मान सम्मान के लिये सदैव खड़े रहेंगे। जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान, उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के अंत मे सभी सभासदों को भाजपा के प्रचार प्रसार विभाग के जिला सह संयोजक गोपाल जी गुप्ता ने अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर