बलिया : चार गिरफ्तार, दो साल से थे फरार ; पूछताछ करने पहुंची एक और थाने की पुलिस

बलिया : चार गिरफ्तार, दो साल से थे फरार ; पूछताछ करने पहुंची एक और थाने की पुलिस


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने गंगा उस पार भुवालछपरा (नौरंगा) में दबिश देकर चार वांछितों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी अवैध शराब के धंधे में लिप्त बताएं जा रहे है, जबकि एक आरोपी रेवती थाने में बाइक चोरी के मामले में भी वांछित है। गिरफ्तारी की सूचना पर रेवती थाने के उपनिरीक्षक एसके पांण्डेय, परमानन्द तिवारी व सदानन्द यादव बैरिया थाना पहुंचे और वर्ष 2017 व वर्ष 2019 में छह बाइक चोरी की घटना में वांछित धर्मेन्द्र ठाकुर से पूछताछ करने के बाद न्यायालय से रिमांड लेने की कार्रवाई में जुट गए। 

एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2018 में गैर प्रान्त निर्मित अवैध शराब सप्लाई के मामले में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुआ था। मुखबीर से पता चला कि चारों वांछित अभियुक्त भुवालछपरा नौरंगा निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर, नगेन्द्र ठाकुर, नन्हक ठाकुर व मैनेजर ठाकुर अपने घर पर रह रहे है। सूचना मिलते ही मेरे द्वारा अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से दबिश दी गयी और चारो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली