बलिया : कटानरोधी कार्य की नींव ही कमजोर, सच देख अफसर ने लगाई फटकार

बलिया : कटानरोधी कार्य की नींव ही कमजोर, सच देख अफसर ने लगाई फटकार


बलिया। चीफ गंडक व प्रथम (सिंचाई विभाग) अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। कार्यो की पड़ताल करते हुए चीफ गंडक ने मातहतों को दिशा निर्देश देने के साथ ही चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूबेछपरा में आठ करोड़ से हो रहे बचाव कार्य से असंतुष्ट चीफ गंडक ने जिम्मेदारों को फटकार लगायी। कहा कि कार्य पूर्ण रूप से परियोजना के अनुसार होना चाहिये। 

पर्क्यूपाइन किसी भी दशा से मानक के अनुरूप नही है। इसे गहराई और पर्याप्त दूरी के बीच लगाए। इससे पहले अधिकारियों का काफिला एनएच-31 के गंगापुर व रामगढ़ में दो परियोजनाओं के बावत विस्तृत जानकारी ली। नदी यहां एनएच से मात्र 10-15 मीटर की दूरी पर बह रही है। स्थिति की नाजुकता को देख अधिकारी ने चिंता व्यक्त की। साथ ही शीघ्र कार्य शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि यहां की परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। जल्द ही इस पर भी कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता भानू प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता एके श्रीवास्तव, एसडीओ कमलेश कुमार, अवर अभियन्ता प्रशांत कुमार, जावेद अहमद जिलेदार केके सिंह आदि थे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व