बलिया : अग्निपीड़ितों के जख्म पर ऐसे मरहम लगा रहे लोग

बलिया : अग्निपीड़ितों के जख्म पर ऐसे मरहम लगा रहे लोग


मझौवां, बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र अन्तर्गत दुबेछपरा गांव के सामने एनएच 31 की पटरी पर शरणार्थी बने कटान पीड़ितों की बस्ती में लगी आग से हर कोई आहत है। खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे परिवारों की मदद में लोग जुटे हुए है। 

विधायक सुरेंद्र सिंह ने सभी अग्निपीड़ितों को 25-25 किलो चावल, एक-एक कंबल व एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराने के साथ ही रात में उनके लिए भोजन की व्यस्था कराया। वहीं तहसील प्रशासन के अलावा प्रधान मनोज यादव ने एक-एक परिवार को वर्तन (लोटा, थाली, गिलास, बाल्टी, कड़ाही, तसला, छोलनी, जग व पाल्टी) तथा जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध कराया। 

इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज यादव ने कहा कि इन पीड़ितों की मदद से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। वही, समाजसेवी उमेश यादव ने पीड़ितों में चीउरा व गुड वितरण किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अशोक चौधरी ने तहसील स्तर से तिरपाल व राहत सामग्री का पैकेट पीड़ितों में वितरित करवाया। कहा कि अग्निपीड़ितों को नियमानुसार सरकारी सहायता के साथ ही हरसंभव सहयोग मिलेगा। 


हरेराम यादव

Post Comments

Comments

Latest News

AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने ! AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !
UP News : खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे के 148 किमी पर शुक्रवार को कंबल में लिपटी मिली अज्ञात युवती की...
9 February Ka Rashifal : पढ़ें, आज क्या कहते हैं आपके सितारे
भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज
बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर