बलिया : Road Accident में मुनीब की मौत, बाइक छोड़कर भागा चालक

बलिया : Road Accident में मुनीब की मौत, बाइक छोड़कर भागा चालक



चितबड़ागांव, बलिया। चितबड़ागांव मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात बाइक की टक्कर से ईट भट्ठा के मुनीब की मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी छोटे लाल साहनी (58) पुत्र कपूर चंद साहनी शिवम् ईट भट्टा पर मुनिबी करते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात भी 9:00 बजे अपने मालिक के घर खाना खाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चितबड़ागांव पुलिस ने घायल मुनीब को एंबुलेंस से सदर अस्पताल बलिया भेज दिया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। 

अम्बरीश तिवारी 'महादेव'



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक