बलिया : NH 31 पर पानी से हमला कर लूट की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : NH 31 पर पानी से हमला कर लूट की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस


मझौवां, बलिया। गुरुवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित दयाछपरा ढाला से लगभग 300 मीटर पूरब बदमाशों ने एक टेम्पो लूटने का प्रयास किया, पर ग्रामीणों की सजगता से लुटेरों को भागना पड़ा। सूचना पर पहुंचे बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों की निशानदेही पर रात्रि 1 बजे तक अपराधियों की गिरफ्तारी का हर सम्भव प्रयास किया, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। 

यह भी पढ़ें : बलिया : ROAD ACCIDENT में महिला की मौत, मचा कोहराम

इब्राहिमाबाद निवासी बसन्त राम पुत्र ललन राम अपनी ससुराल दया छपरा से पत्नी कंचन देवी को गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे निजी टेम्पो से लेकर जा रहा था। अभी वह NH 31 पर चिमनी के पास पहुंचा था, तभी दो मोटरसाइकिल से चार की संख्या में बदमाशों ने टेम्पो चालक बसन्त राम के चेहरे पर पानी फेकना शुरू कर दिया। इससे बसन्त ने टेम्पो रोक दिया। फिर बदमाशों ने बसन्त को मारना शुरू कर दिया। घटना से भयभीत बसन्त की पत्नी कंचन शोर मचाने लगी। शोर सुन  दयाछपरा के ग्रामीण मोके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही बदमाश भाग निकले।


ग्रामीणों की सूचना पर तुरन्त बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर अपराधियो को पकड़ने का प्रयास किया, पर कोई भी अपराधी पकड़ा नही गया। बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वैसे बसन्त की पत्नी कंचन ने अपराधियो की पहचान कर ली है। किसी भी अपराधी को बक्सा नही जाएगा।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे