बलिया : सिकन्दरपुर बस स्टैंड चौराहा इलाके में बिजली दे रही झटका

बलिया : सिकन्दरपुर बस स्टैंड चौराहा इलाके में बिजली दे रही झटका


सिकन्दरपुर, बलिया। बस स्टैंड चौराहे से बलिया मार्ग की तरफ जाने वाली केबिल आए दिन टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बार-बार ठप हो जा रही है। इससे लोगों को गर्मी में जीने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही एलटी तार को उतारकर पतला केबिल के सहारे  विद्युत आपूर्ति दी गई थी, जिस पर लोड अधिक होने के कारण केबल रोज टूट कर गिर जा रहा है।

रात में लाइनमैन की स्थाई नियुक्ति न होने से बिजली के बिल देने के बाद भी पूरी रात गर्मी में जाग कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे खराब हालात छोटे-छोटे बच्चों का है, जो गर्मी से बिलबिलाते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में दूरभाष से बिजली विभाग के जेई से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। केबल सही करवा कर विद्युत आपूर्ति चालू कराई जा रही है।


रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली