बलिया में लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, सड़क पर उतरे अफसर

बलिया में लॉक डाउन उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं, सड़क पर उतरे अफसर


बलिया। लॉकडाउन को लेकर प्रशासन का रवैया धीरे-धीरे और सख्त हो रहा है। शुक्रवार को एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ सुबह शहर के विभिन्न स्थानों के अलावा मंडी का भ्रमण किया। थोड़ी बहुत भीड़ देख उन्होंने दुकानदारों को तो चेतावनी दी ही, साथ में खरीदारी कर रहे लोगों को भी हिदायत दी कि सोशल डिस्टेंस का पालन हर हाल में करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करेगा। 

एसडीएम ने बताया कि मंडी में फुटकर विक्रेताओं की मनाही है। ऐसे में अब फुटकर विक्रेता या व्यक्तिगत खरीद वाले मंडी में दिखेंगे तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। मंडी चौकी इंचार्ज को इसके लिए निर्देश भी दिए। बाजार में, खासकर गुजरी बाजार और दवा की दुकानों पर भीड़ देख उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी। कहा कि अब सब्जी का मार्केट नहीं लगेगा। ठेले पर ही सब्जी लेकर मुहल्ला-मुहल्ला घूमकर बिक्री की जा सकेगी। उन्होंने अभी बताया कि सब्जी बाजार के लिए कोई ऐसी जगह चिन्हित की जा रही है, जहां  सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बिक्री की जा सके।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे