बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता


बलिया। नगर कोतवाली पुलिस ने बेदुआं बंधे से चोरी के सामान, हथियार व 40 हजार नकदी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। 

बिचलाघाट चौकी प्रभारी रोहन राकेश सिंह हमराहियों के साथ बेदुआं बंधे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बेदुआं मोहल्ले में 14 जून को विश्वामित्र वर्मा के घर में हुई चोरी की घटना में दो व्यक्ति बाइक से महाबीर घाट से गायत्री मंदिर होते हुए बिहार जाने वाले हैं। फिर पुलिस महाबीर घाट पर इंतजार करने लगी। इसी बीच बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। वह अचानक पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उमेश कुमार निवासी राजपूत नेवरी व कन्हैया उर्फ मैनीया निवासी यारपुर बेदुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तलाशी में इन दोनों के पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ ही एक झोले में लैपटॉप, कैमरा, हार, चेन व 27 अदद सफेद धातु के सिक्के, 40 हजार रुपये नगद बरमाद किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद