बलिया : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दो शरणदाताओं समेत चार गिरफ्तार

बलिया : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले दो शरणदाताओं समेत चार गिरफ्तार


मनियर, बलिया। मनियर पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन कर अपने यहां बाहरी लोगों को शरण देने के आरोप में चार लोगों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर गिरफ्तार किया। हालांकि सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 

एक मामले में पुलिस ने सत्यदेव यादव पुत्र स्व.  चंद्रिका यादव (निवासी घाटमपुर थाना मनियर जनपद बलिया) एवं संजय राय पुत्र मिश्री राय (निवासी बलीगांव, थाना परसा जिला छपरा, बिहार) के विरुद्ध धारा 188 /269 /270 आईपीसी व 3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। वहीं दूसरे मुकदमे में प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र कपिल मुनी मिश्रा (निवासी पूरब टोला मनियर थाना मनियर जिला बलिया) एवं भंडारी यादव पुत्र स्व. तूफानी यादव (निवासी दिघवनिया मझौवा थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़) के विरुद्ध धारा 188/ 269 /270 आईपीसी 3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

मनियर थाने के उपनिरीक्षक विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है, ये लोग बाहरी लोगों को अपने यहां शरण दिए थे। इनके द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन किया गया। ये लोग मनियर बुढ़वा बाबा के स्थान पर आकर पूजा पाठ कर रहे थे, जबकि  कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी के चलते मंदिर पर पूजा पाठ करना प्रतिबंधित किया गया है। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा