बलिया : Lockdown के बीच भाजपा विधायक ने किया बड़ा काम, फिर बोले-जल्द ही....

बलिया : Lockdown के बीच भाजपा विधायक ने किया बड़ा काम, फिर बोले-जल्द ही....


बैरिया, बलिया। लॉक डाउन के दौरान आज का दिन बैरिया के लिए बड़ा है। बैरिया विधान सभा का सर्वांगीण विकास व आम लोगों के चेहरे पर खुशहाली ही मेरे राजनैतिक जीवन का उद्देश्य है।इसके लिए पिछले तीन सालों से लगातार प्रयास कर रहा हूं। ईश्वर की कृपा और जनता-जनार्दन के सहयोग व समर्थन के चलते मुझे लगातार सफलता भी मिल रही है। तभी तो आज साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसमें पहले बीएससी की पढ़ाई होगी, फिर आने वाले दिनों में commerce व कला वर्ग की पढ़ाई शुरू होगी।

यह उद्गार विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं। वे रविवार को सोनबरसा में जीजीआईसी के बगल में राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि साइकिल पर चलने वाले इस अध्यापक को बैरिया की जनता ने उस समय विधायक बनाया, जब अनेक बाहुबली व धनबलि मौदान में थे। मैं इस ऋण को चुकाने के लिए दिनरात प्रयास में लगा हूं। 

विधायक ने स्पष्ट किया कि दुबारा मैं विधायक बनूं या नहीं बनू, यह मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है।महत्वपूर्ण हैं यहां की जनता की सेवा और इसके लिए लगातार भ्रष्टाचारियों, बेइमानों व अत्याचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने बैरिया के एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना का संक्रमण कुछ कम हो जाय, फिर इस संदंर्भ में मैं सोचूंगा। कहा कि गंगा की धारा मोड़ने के लिए मुख्यमंत्री जी ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसकी सूचना मुझे अभी-अभी सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरे मोबाइल फोन पर दी है। अब गंगापुर, सुघरछरा, दुबेछपरा सहित द्वाबा में गंगा से हो रहे कटान से स्थाई निदान मिल जाने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि जल्द ही दयाछपरा में पालिटेक्निक कालेज व नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इसके लिए भी धन स्वीकृत हो चुका है। क्षेत्र की 80 प्रतिशत सड़कों को मैंने गड्ढामुक्त करा दिया है। शेष इस साल हो जाएगी। 

भाजपा अध्यक्ष ने विधायक के प्रयास को सराहा

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रयास को सराहा। वहीं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मंटू बिंद, जिला उपाध्यक्ष विजय बहादर सिंह, तारकेश्वर गोड़, परशुराम सिंह, वीरेद्र यादव, राधेश्याम पांडेय, डब्लू सिंह आदि ने संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन हरिकंचन सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने किया।

18 माह में बन जायेगा भवन

कार्यक्रम में मौजूद निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि यह राजकीय महाविद्यालय 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में सहायक अभियंता ललन यादव, अवर अभियंता विनोद यादव, बीएस राय, व गोविंदा कुमार भी मौजूद थे। बताया कि यह महाविद्यालय चार मंजिला होगा, जिसमें 25 कमरे होंगे। क्लास रूम के अलावा प्रयोगशालाएं, शौचालय, संग्रहालय आदि भी महाविद्यालय में बनेंगे।

शिव दयाल पांडेय 'मनन'

Post Comments

Comments

Latest News

शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
UP News : झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव स्थित मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह में शामिल होने...
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...
बलिया में बाइक हादसा : पिकअप ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, दो भाई रेफर
5 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले कप्तान, देखें Transfer List
बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम