बलिया : शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी ने दिया यह संदेश

बलिया : शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी ने दिया यह संदेश


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक गुरुवार की शाम क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत बैरिया के समस्त सभासद व गणमान्य लोग मौजूद रहे। ईद पर्व के मद्देनजर लोगो से लॉक डाउन व हॉटस्पॉट में होने वाली समस्या से अवगत व उसके समस्या के निदान की जानकारी दी गयी।

क्षेत्राधिकारी ने बाहर से आने वाले प्रवासी लोगो को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी। प्रभारी तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि हॉटस्पॉट अवधि में आवागमन उक्त क्षेत्र में पूर्णतया प्रतिबंधित है। घर पर रहे सुरक्षित रहे। आमजन को किसी तरह की असुविधा नही होने दी जाएगी। बाहर से आने वाले लोगो की वार्ड वाइज सूची बनाये। उन्हें घर में एकांतवास में रहने की सलाह दे। 

अगर घर मे रहने लायक प्रयाप्त जगह न हो तो स्कूलों पर बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर पर भेजें। इस आपदा की घड़ी में आप सबका सहयोग निहायत जरूरी है। कोरोना हारेगा देश जीतेगा। इस अवसर पर कोतवाल बैरिया संजय त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हीरेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा हरिकंचन सिंह सभासद गुड्डू सिंह,विनीत कुमार, मुहम्मद राजा, राजू प्रसाद, जफर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा