बलिया : पीड़ित महिला की तहरीर पर 10 नामजद, एक अज्ञात

बलिया : पीड़ित महिला की तहरीर पर 10 नामजद, एक अज्ञात


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरि निवासी भगमनिया देवी पत्नी स्व. विश्वनाथ राम की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 307, 504, 506 व नृशंसता निवारण अधिनियम 3 (1)(द) का मुकदमा पंजीकृत किया। 

भगमतिया देवी ने अपने तहरीर में लिखा है कि वह रविवार की शाम 8 बजे सोनबरसा निवासी देवनाथ उपाध्याय के घर एक काम से गई थी, तभी सोनबरसा गांव निवासी ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, हीरा यादव, बिरेन्द्र यादव, गोपाल यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश यादव, बिजली यादव, अंकित यादव तथा उधारी यादव आदि ने धावा बोल दिया। मुझे गाली व धक्का देकर उपाध्याय परिवार के लोगों के बारे में जानकारी पूछने लगे। शोरगुल सुन कर घर से अजीत उपाध्याय निकले, जिन पर हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर दिया।पुलिस ने भगमनिया देवी की तहरीर पर उक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश