बलिया : SHO की दिलेरी देख मुस्कुराया दो दिल
On



बलिया। प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ रंजीत सिंह ने बड़ी दिलेरी दिखाई। बुधवार को उन्हें जैसे ही पता चला कि योगा वैलनेस सेंटर नगवां में योगा प्रशिक्षक विकास कुमार व अभिषेक पंडित के सामने लॉक डाउन की वजह से भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है, वे पुलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के माध्यम से प्राप्त खाद्य सामग्री दोनों व्यक्तियों को उपलब्ध कराया। खाद्य सामग्री पाकर दोनों व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। दोनों व्यक्तियों ने प्रभारी निरीक्षक को अंतर्मन से धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि योगा वैलनेस सेंटर नगवां पर तैनात योगा प्रशिक्षक विकास कुमार व अभिषेक पंडित मूल रूप से बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। इनकी की माह फरवरी 2020 में नव नियुक्ति हुई है।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments