बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत एक दर्जन लोगों पर एक और मुकदमा

बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत एक दर्जन लोगों पर एक और मुकदमा


बैरिया, बलिया। बैरिया कस्बे के एक कोटे की दुकान को लेकर सोमवार को हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में एक पक्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन सहित नौ लोगों के खिलाफ मनोज पासवान ने दलित उत्पीड़न, बलवा व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वही, इसी मामले में मंगलवार को सुलह कराने को लेकर आरोपियो ने बैरिया में मनोज के साथ दुबारा मारपीट व चाकूबाजी कर दिया।

बुधवार को मनोज पासवान की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने पुनः एक और मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की गयी है। पीड़ित की तहरीर पर शिवकुमार वर्मा मन्टन, शिवमंगल वर्मा, शिवबहादुर वर्मा, चन्दन, राजकुमार वर्मा, संस्कार सिंह विक्की, धीरेन्द्र सिंह बड़क, जैनेन्द्र सिंह लाला, रंजीत वर्मा के अलावा पांच अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद